हाईटेंशन लाइन के चपेट में आई बरातियों से भरी बस, आधा दर्जन से अधिक झुलसे, मौके पर पहुंची पुलिस

हाईटेंशन लाइन के चपेट में आई बरातियों से भरी बस, आधा दर्जन से अधिक झुलसे, मौके पर पहुंची पुलिस
X
दुल्हन लेकर लौट रही बरातियों की खुशी समय दुख में तबदील हो गई जब बरातियों से भरी बस हाईटेंशन के चपेट में आ गई। इसकी वजह से आधा दर्जन बाराती झुलस गए।

दमोह। दुल्हन लेकर लौट रही बरातियों की खुशी समय दुख में तबदील हो गई जब बरातियों से भरी बस हाईटेंशन के चपेट में आ गई। इसकी वजह से आधा दर्जन बाराती झुलस गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत करंट से झुलसे बरातियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। मामला​ हिंडोरिया पुलिस थाना के ग्राम तानखेड़ी का बताया जा रहा है।


मिली जानकारी के अनुसार जबलपुर जिले से अहिरवार समाज की बारात हिंडोरिया थाने के तानखेड़ी गांव आई थी। शनिवार सुबह जब बारात वापस लौट रही थी।


इसी दौरान बस के उपर रखी गोदरेज की अलमारी हाई टेंशन के तारों से टकरा गई। बस में बाराती कुछ समझ पाते, तब तक कई लोग करंट की चपेट में आकर झुलस गए।


घायलों की पहचान जगदीश पिता संतोष वैन 22, मोहित पिता धनीराम वैन 22, रोहित पिता धनीराम वैन 19, दीपक पिता सीताराम वैन 30 शामिल हैं। गनीमत रही कि इस हादसे में दूल्हा-दुल्हन को कुछ नहीं हुआ।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story