CM कमलनाथ ने किया Tweet...6 सीटों पर हुआ मतदान दिल्ली से मोदी जी की विदाई की इबारत लिखेगा

भोपाल।लोकसभा चुनाव के चौथे और मध्यप्रदेश में 6 सीटों पर पहले चरण के मतदान के बाद प्रदेश मुखिया कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा...'लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में मध्यप्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर हुआ बम्पर मतदान दिल्ली से मोदी जी की विदाई की इबारत लिखेगा....2014 के मुक़ाबले यह बढ़ा हुआ मतदान राज्य की चार माह की कांग्रेस सरकार के जनहितैषी कार्यों व निर्णयों को समर्थन है'।
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में मध्यप्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर हुआ बम्पर मतदान दिल्ली से मोदी जी की विदाई की इबारत लिखेगा।
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) April 30, 2019
2014 के मुक़ाबले यह बढ़ा हुआ मतदान राज्य की चार माह की कांग्रेस सरकार के जनहितैषी कार्यों व निर्णयों को समर्थन है।
बता दें सोमवार 29 अप्रैल को मध्यप्रदेश के 6 सीटों पर पहले चरण के मतदान में मतदाताओं ने बढ़चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई। जिसके बाद 6 सीटों के लिए 108 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई। कुल 74.77 प्रतिशत वोटिंग हुई। सीधी 69.45%, शहडोल 74.78%, जबलपुर 69.37%, मंडला 77.27%, बालाघाट 76.97% और छिंदवाड़ा में 82,00% मतदान हुआ। इन छह सीटों में से छिंदवाड़ा को छोडत्रकर बाकी पांच पर इस समय भाजपा का कब्जा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS