प्रियंका गांधी को गिरफ्तार करने के विरोध में, कांग्रेस नेताओं ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन Watch Video

भोपाल। उत्तर प्रदेश के सोनभ्रद जिले में गत दिनों हुए नरसंहार के पीड़ितों से मिलने जा रही कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को बीच में ही रोक दिया गया। जिसके बाद उत्तर प्रदेश सकरार ने उन्हें वहां हिरासत में ले लिया गया। इसी के विरोध में शनिवार को कांग्रेस विधायकों और मंत्रियों ने काली पट्टी बांधकर पैदल मार्च करते हुए विधानसभा पहुंचे।
कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार और योगी सरकार तानाशाही कर रही है और इस तानाशाही के खिलाफ मध्य प्रदेश के सभी कांग्रेस के विधायक को मंत्री सड़कों पर उतरे हैं। यदि यह तानाशाही खत्म नहीं हुई तो उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
बता दें सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उभ्भा में हुए नरसंहार के बाद मृतक के परिजनों से मिलने जा रही प्रियंका को उत्तर प्रदेश प्रशासन ने रोक दिया है। इसके बाद वह मिर्जापुर में ही धरने पर बैठ गई। उन्हें रोकने के लिए 3 एएसपी व 5 सीओ समेत 12 थानेदार लगे हुए हैं। प्रियंका ने साफ कह दिया है कि वह अब बिना मिले नहीं जाएंगी। इसलिए उन्होंने मिर्जापुर में कांग्रेस के गेस्ट हाउस में रात काटी। बताया गया कि वहां रात को साजिशन पानी और बिजली काटी गई। पर प्रियंका पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।
शुक्रवार देर रात उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं गरीब आदिवासियों की व्यथा जानने आई हूं। उत्तर प्रदेश का प्रशासन मुझे नौ घंटे से गिरफ्तार करके किले में रखा हुआ है। प्रशासन कह रहा कि मुझे 50,000 की जमानत देनी है, नही तो मुझे 14 दिन की जेल की सजा दी जाएगी।
बता दें कि 17 जुलाई को उभ्भा गांव में 90 बीघा जमीन पर कब्जे के लिए ग्राम प्रधान समेत करीब 200 लोगों ने विरोध कर रहे ग्रामीणों पर हमला कर दिया। जिसके बाद 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी प्रधान समेत कई और लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अभी कई और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS