कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी, नाराज ग्रामीणों फोड़े गाड़ी के कांच, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी, नाराज ग्रामीणों फोड़े गाड़ी के कांच, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
X
राहुल गांधी की सभा में शामिल होने जा रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पेट्रोल पंप पर उपद्रव करने का मामला सामने आया है। यही नहीं इन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप के मुनीम के साथ चेम्बर में घुसकर मारपीट तक की।

छतरपुर। राहुल गांधी की सभा में शामिल होने जा रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पेट्रोल पंप पर उपद्रव करने का मामला सामने आया है। यही नहीं इन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप के मुनीम के साथ चेम्बर में घुसकर मारपीट तक की। घटना की सारी फूटेज वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी की सभा में छतरपुर से जतारा जा रहे करीब आधा दर्जन से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पेट्रोल पंप पर जमकर हुड़दंग किया। सभी टीकमगढ़ लोकसभा प्रत्याशी किरण अहिरवार के समर्थन में बिना परमिशन की बोलेरो गाड़ी में प्रचार कर रहे थे। बेवजह कार्यकर्ताओं के इस हुड़दंग से नाराज ग्रामीणों ने बोलेरों गाड़ी के कांच तोड़ दिए और 5 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस को हवाले भी कर दिया। सारा मामला नौगांव थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story