ढोल और बेंड बाजे के साथ रवाना हुआ मतदान दल, सामग्री वितरण केंद्र पर पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

शाजापुर। देश के सातवें और आखिरी चरण में मध्यप्रदेश के आठ लोकसभा क्षेत्रों में 19 मई को मतदान होगा। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मध्यप्रदेश में रविवार को देवास (SC), उज्जैन (SC), मंदसौर, रतलाम (ST), धार (ST), इंदौर, खरगोन (ST) और खंडवा में आठ सीटों पर मतदान होगा।
अंतिम चरण के मतदान के लिए शाजापुर में मतदान दलों को स्वागत अनोखे तरीके से किया गया। मतदान वितरण सामग्री केंद्र आए पोलिंग अधिकारियों व कर्मचारियों का स्वागत ढोल बजाकर और पुष्प की वर्षा कर किया गया।
मतदान हेतु सामग्री लेकर मतदान दल रवाना सभी कर्मचारियों अधिकारियों को जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देकर रवाना किया। साथ ही सुरक्षा में लगे पुलिस जवानों सीआरपीएफ के जवानों को पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने दिशा निर्देश देकर रवाना किया। सभी मतदान कर्मियों को शाजापुर स्थित आईटीआई परिसर से सामग्री देकर रवाना किया जा रहा है।
रविवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। 1.49 करोड़ मतदाताओं के मतदान के लिए 18 हजार 411 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 55 हजार पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। मतदान करीब 90 हजार अधिकारी-कर्मचारी कराएंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS