मध्यप्रदेश : मुलताई के आगे राजधानी एक्सप्रेस में रात 11 बजे लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

बैतूल। सिंकदराबाद से निजामुद्दीन जा रही (12437) राजधानी एक्सप्रेस में बुधवार रात करीब पौने दस बजे आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। आग गार्ड के ब्रेक बैन के जनरेटर में लगी जिससे मचे हड़कंप के बाद ट्रेन को करीब के स्टेशन लाया गया है। ट्रेन को नरखेड़ रेलवे स्टेशन पर रोककर आग पर काबू पाया गया और ब्रेकयान को ट्रेन से अलग कर दिया गया है। ट्रेन में अचानक आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया और यात्री ट्रेन से उतरकर प्लेटफार्म पर आ गए। जिससे कई यात्री हड़बड़ाहट में प्लेटफार्म पर गिर भी गए। हालांकि घटना में कोई हताहत नही हुआ है।
जिसके बाद राजधानी के पीछे अप ट्रैक पर कई ट्रेनों को रोका गया। आग लगने के कारण रात 1 बजे तक नरखेड़ स्टेशन पर अफरा-तफरी मची थी। घटना के बाद जबलपुर एक्सप्रेस को काटोल और केरला एक्सप्रेस को नरखेड़ में रोका गया है। ट्रेन में यह हादसा नरखेड़ से दारीमेट स्टेशन के बीच हुआ। ट्रेन को रास्ते में रोककर नरखेड़ स्टेशन पर लाया गया है। घटना के बाद आमला और नागपुर से मेडिकल वैन रवाना की है। आग के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद पीछे आ रही केरला एक्सप्रेस को वापस पिछले स्टेशन पर भेजा गया है। करीब तीन बजे यातायात सामान्य हो सका।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS