सिंध नदी में नहाने गए 5 लोगों की डूबने से मौत, मरने वालों में 3 युवतियां 2 युवक शामिल

भिंड। इस समय मध्यप्रदेश से बड़ी खबर निकल आ रही है सिंध नदी में नहाने गए 5 लोगों की डूबने से मौत हो गई। मरने वालों में तीन युवतियां और दो युवक शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक दूसरे को बचाने के चक्कर में एक के बाद करके पांचों डूब गए। सभी की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार पांचों अमायन थानांतर्गत क्षेत्र में एक शादी समारोह से शामिल होकर वापस लौट रहे थे। रास्ते में सिंध नदी पड़ने पर पांचों इंदुरखी पुल के पास रूककर नहाने चले गए। संभवत: नदी की गहरी का अंदाजा न होने के कारण एक साथी आगे निकल गया।
जब उसे बचाने दूसरे साथी लोग बढ़े तो एक के बाद एक करके सभी डूब गए। मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया और अस्पताल लेेकर आए लेकिन तब पांचों की मौत हो चुकी थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS