दरिदों को फांसी की सजा दिलाने पूर्व CM शिवराज आज चीफ जस्टिस को लिखेंगे पत्र Watch Video

भोपाल। मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों में मासूमों बच्चियों के साथ बड़े दुष्कर्म मामलों को लेकर भाजपा ने प्रशासन और पुलिस के रवैये पर सवाल उठाए हुए हैं। एक तरह से भाजपा भी इन मामलों को भुनाने के मूड में नजर आ रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि दरिंदों को जल्द फांसी दिलाने के लिए जल्द ही चीफ जस्टिस आॅफ इंडिया को आग्रह पत्र लिखेंगे। उन्होंने कहा, कि दरिंदों को फांसी देने का नियम देश में सबसे पहले मेरी सरकार ने बनाया था, लेकिन फांसी नहीं हो पा रही है। जिसके चलते आज भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़कों पर जमा होकर आम लोगों से पोस्टकार्ड के जरिए दोषियों को फांसी की सजा दने की मांग करेंगे और फिर यह पत्र चीफ जस्टिस को भेजा जाएगा।
पत्र में अभी तक जिन 26 लोगों को फांसी की सजा सुनाई गई है। उनको फांसी की सजा पर जल्द से जल्द अमल हो की भी मांग की जाएगी। बड़ी संख्या में शामिल हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लोगों से कराए जा रहे हैं हस्ताक्षर।
प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने के साथ ही भाजपा को दो बड़े मुद्दे मिल गए हैं एक अघोषित बिजली कटौती और दूसरा बिगड़ती कानून व्यवस्था। वहीं भाजपा अघोषित बिजली कटौती को लेकर 12 जून करे प्रदेश व्यापी आंदोलन करने जा रही है। जिसमें भाजपा की सभी इकाईयां अपने अपने तहसीलों में चिमनी यात्रा निकालेगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS