मध्यप्रदेश में बदला सियासी घटनाक्रम, सीएम कमलनाथ ने कहा ऑल इज वेल

मध्यप्रदेश में राजनीतिक घटनाक्रम पल-पल बदल रहा है। राज्यसभा के चुनाव नजदीक होने के कारण सरकार का भविष्य अभी भी अस्थिर है। हालांकि मुख्यमंत्री कमलनाथ सरकार को लेकर निश्चित हैं। सियासी उठापटक पर सीएम कमलनाथ ने कहा है कि ऑल इज वेल।
मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कमलनाथ शुक्रवार को भोपाल पहुंचे। यादव समाज के कार्यक्रम में मीडिया से संक्षिप्त बातचीत करते की। इस दौरान उन्होंने सियासी घटनाक्रम को लेकर कहा कि ऑल इज वेल। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के नेता बिकाऊ नहीं हैं। यहां के नेता सिद्धांतों की राजनीति करते हैं।
भाजपा विधायकों ने कहा हम पार्टी के साथ
कांग्रेस ने दावा किया है कि कुछ भाजपा विधायक पार्टी के संपर्क में हैं। हालांकि भाजपा विधायकों ने कहा है कि हम पार्टी के साथ है। भाजपा विधायक संजय पाठक ने कहा है कि उनकी राजनीतिक हत्या करने की साजिश रची जा रहा है। मैं भाजपा का था और भाजपा का ही रहूंगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS