अब चाय पकौड़े वालों पर आईटी की नजर, सड़क पर व्यापार करने वालों की मांगी डिटेल Watch Video

भोपाल। बड़े अधिकारियों और व्यापारियों के बाद अब मध्यप्रदेश आयकर विभाग चाय पकौड़े वाले छोटे व्यापारियों की आय का लेखा जोखा खंगालने जा रहा है। आईटी विभाग ने भोपाल नगर निगम से व्यावसायिक लाइसेंस (गुमाश्ता) लेकर सड़कों पर व्यापार कर रहे करीब 50 हजार से अधिक व्यापारियों की लिस्ट मांगी है।
दरअसल, आईटी विभाग अधिकारियों को शक है कि छोटे व्यावसायकि लाइसेंस की आड़ में बड़े बड़े ट्रांजेक्शन किए जा रहे हैं। बड़े पैमाने पर कई ऐसे व्यापारी है जिनकी आय करोड़ों में हैं लेकिन खुद को चाय पकौड़ा वाला बताकर टैक्स चोरी कर रहे हैं। जिसकी वजह से निगम को करोड़ों के राजस्व का नुकसान हो रहा है।
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त एके चौहान के मुताबिक इसके पहले इंदौर नगर निगम से लाइसेंस लेकर काम कर रहे 1.67 लाख व्यापारियों को नोटिस भेजा गया था। अब भोपाल नगर निगम में भी यही काम किया जाएगा। इस साल एमपी और छत्तीसगढ़ के लिए टैक्स कलेक्शन में 24 फीसदी की बढ़ोत्तरी करते हुए 28,900 करोड़ का लक्ष्य रखा गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS