सिंघम अंदाज में पुलिस ने बदमाशों का निकाला जुलूस, भरे बाजार कान पकड़कर लगवाई उठक-बैठक

मध्यप्रदेश इंदौर पुलिस शनिवार को एक बार फिर सिंघम रूप में नजर आई। रावजी पुलिस ने शहर में शाम को अवैध वसूली और मारपीट करने वाले 8 बदमाशों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला। यहीं नहीं भरे बाजार में सबके के सामने कान पकड़कर उठक बैठक भी लगवाई।
दरअसल, शहर में बढ़ रहे अवैध वसूली और मारपीट जैसे आपराधों पर अकुंश लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने बदमाशों को जुलूस निकालते हुए बीच बीच में कान पकड़ कर उठक-बैठक लगवाई। ताकि बदमाश आगे से क्षेत्र में वसूली ना कर सके। पकड़ाये सभी बदमाश लिस्टेट हैं जिनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।
शहर में लगातर बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एक बार फिर शहर की पुलिस ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। रावजी पुलिस ने अवैध वसूली ओर चाकूबाजी जैसी घटनाओ के अंजाम देने वाले 8 बदमाशो का क्षेत्र में जुलूस निकाला। पुलिस गुंडो को लेकर उन क्षेत्रों में घुमी जहां बदमाशों की दहशत है। जुलूस में पुलिस ने बदमाशों की धुनाई भी की और एक दुसरे को पिटवाया भी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS