IDA के सब इंजीनियर गजानंद के यहां सुबह-सुबह लोकायुक्त का छापा, बेहिसाब संपत्ति का खुलासा Watch Video

IDA के सब इंजीनियर गजानंद के यहां सुबह-सुबह लोकायुक्त का छापा, बेहिसाब संपत्ति का खुलासा Watch Video
X
आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त टीम ने आज श​निवार सुबह 6 बजे अचानक इंदौर विकास प्राधिकरण के सब इंजीनियर गजानंद पाटीदार और उनके भाई बिल्डर रमेशचंद्र पाटीदार के अलग अलग ठिकानों पर दबिश दी।

इंदौर। आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त टीम ने आज श​निवार सुबह 6 बजे अचानक इंदौर विकास प्राधिकरण के सब इंजीनियर गजानंद पाटीदार और उनके भाई बिल्डर रमेशचंद्र पाटीदार के अलग अलग ठिकानों पर दबिश दी। लोकायुक्त टीम की 7 से 8 जगहों पर छापेमार कार्रवाई के दौरान बेहिसाब संपत्ति का खुलासा हुआ है। कार्रवाई के दौरान टीम को सब इंजीनियर गजानन पाटीदार के यहां 25 लाख रुपए कैश 2 किलो सोना 3 किलो चांदी मिली। फिल्हाल खबर लिखे तक टीम की कार्रवाई जारी है।


गौरतलब है सब इंजीनियर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने की शिकायत लंबे से की जा रही थी। जिसके बाद लोकायुक्त टीम ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए सुबह 6 बजे ही गजानंद और उनके​ ​बिल्डर भाई रमेशचंद्र के करीब 7 से 8 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। सुबह सुबह जब टीम इंजीनियर गजानंद के स्कीम नंबर 78 अरण्य नगर स्थित निवास पर पहुंची तो उन्हें देखकर गजानंद घबरा गए।


शुरुआती जानकारी के मुताबिक सब इंजीनियर के पास स्कीम नंबर 78 में दो प्लॉट 45 100 स्क्वायर फीट के मिले हैं। लावा 136 स्कीम अन्य स्थानों पर जहां उनके परिवार भाई बहन के नाम पर संपत्ति है। इसके अलावा खेती की जमीन, दुकान, मकान व अन्य संपत्तियों का खुलासा भी हुआ है। बताया जाता है कि गजानन पहले ट्रेसर के रूप में आईडीए में काम करते थे। साल 2000 में बतौर उपयंत्री के तौर पर पर उनकी स्थापना हुई। गजानन की सैलरी लगभग 55 हजार रुपए महीना है, लेकिन आय से अधिक संपत्ति के मामले की शिकायत के बाद लोकायुक्त ने छापामार कार्रवाई की है।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story