प्रेमिका को पहले पिलाई शराब फिर नदी में डुबोकर मार डाला, वीडियो हुआ वायरल

प्रेमिका को पहले पिलाई शराब फिर नदी में डुबोकर मार डाला, वीडियो हुआ वायरल
X
बरोठा क्षेत्र के बांगर दी में शिप्रा नदी में तीन दिन पहले शुक्रवार को एक महिला की लाश मिली थी।

देवास। बरोठा क्षेत्र के बांगर दी में शिप्रा नदी में तीन दिन पहले शुक्रवार को एक महिला की लाश मिली थी। जिसका आज खुलासा हो गया है मृतक महिला का नाम पप्पी बाई बताया जा रहा है वहीं महिला की हत्या उसके प्रेमी ने ही नदी में डुबोकर की थी। जिसका वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका पप्पी बाई और आरोपी प्रेमी सुरेश के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। 19 अप्रैल को आरोपी प्रेमी ने मृतका को पहले शराब पिलाई फिर शिप्रा नदी में नहाने ले जाने के बहाने डुबोकर मार डाला।

मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। थाना बरोठा टीआई ओपी अहीर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story