देवास में मॉब लिंचिंग का मामला, बच्चा चोर समझ विधायक के सामने भीड़ ने कर दी महिला की पिटाई

देवास में मॉब लिंचिंग का मामला, बच्चा चोर समझ विधायक के सामने भीड़ ने कर दी महिला की पिटाई
X
मध्यप्रदेश देवास जिले के कन्नौद गांव में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। जहां महिला को बच्चा चोर समझकर कुद लोगों ने महिला की जमकर पिटाई कर दी।

मध्यप्रदेश देवास जिले के कन्नौद गांवमें मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। जहां महिला को बच्चा चोर समझकर कुद लोगों ने महिला की जमकर पिटाई कर दी। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मंगलवार रात भीड़ एक महिला को पीटते नजर आ रही है वहीं कुछ लोग यह महिला को बचाने को प्रयास भी करते नजर आ रहे हैं। बच्चा चोरी की फैल रही अफवाहों के कारण इन दिनों जगह-जगह मॉब लिंचिंग के कई मामले सामने आ रहे हैं।

देवास जिले के कन्नौज क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मानसिक रूप से कमजोर एक महिला को भीड़ ने बच्चा चोर समझकर उसको पीट दिया। जिस समय महिला भीड़ के गुस्से की शिकार हो रही थी। उस समय बीजेपी विधायक आशीष शर्मा भी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने भीड़ से महिला को बचाने का प्रयास किया लेकिन उग्र भीड़ कहा मानने वाली थी। उन्हें तो सिर्फ मौके का फायदा उठाकर महिला की पिटाई करनी थी। वहीं इस मामले में कन्नौद थाना पुलिस ने अब तक कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया हैं

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story