कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता देवाशीष ने अध्यक्ष राहुल को लिखा पत्र, कहा- प्रक्ताओं का टीवी डिबेट्स में जाना करें प्रतिबंधित Watch Video

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता देवाशीष ने अध्यक्ष राहुल को लिखा पत्र, कहा- प्रक्ताओं का टीवी डिबेट्स में जाना करें प्रतिबंधित Watch Video
X
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता और भिंड दतिया क्षेत्र से पराजित कांग्रेस प्रत्याशी देवाशीष जरारिया ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर टीवी डिबेट्स में कांग्रेस प्रवक्ताओं को भेजने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

ग्वालियर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता और भिंड दतिया क्षेत्र से पराजित कांग्रेस प्रत्याशी देवाशीष जरारिया ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर टीवी डिबेट्स में कांग्रेस प्रवक्ताओं को भेजने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।


जरारिया ने कहा कि टीवी डिबेट्स प्रोपोगेंडा और फिक्स एजेंडे पर होती है। जिसमें प्रवक्ताओं को भेजना कांग्रेस की छवि खराब करने जैसा है। उन्होंने कहा इसकी जगह सोशल मीडिया का इस्तेमला किया जा सकता है। देवाशीष ने कहा, 5 साल के डिबेट में उन्होंने देख लिया की विपक्ष की टीवी डिबेट्स में कोई भूमिका नहीं होती। उसकी जगह सोशल मीडिया के ​जरिए जनता के बीच जायेंगे। वहीं जरारयिा ने पत्र में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपना पद लौटाने की बात कही है।


देवाशीष ने अपने पत्र में ईवीएम की कार्यप्रणाली को बदलने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि रिजल्ट अनुरूप नहीं रहे फिर भी भिंड की 3 लाख 30 हज़ार जनता ने उन्हें वोट दिया है। अगले 5 साल में वे इस नारे को फिर से उठाएंगे कि 35 साल में भिंड में नहीं हुआ कोई परिवर्तन। कांग्रेस की बड़ी हार को लेकर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबका वक्त होता है। बड़े-बड़े राजा महाराजा उनका साम्राज्य नहीं रहा इतिहास इस बात का गवाह है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story