9 साल की मासूम से दुष्कर्म कर नाले फेंका शव, पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची साध्वी प्रज्ञा Watch Video

9 साल की मासूम से दुष्कर्म कर नाले फेंका शव, पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची साध्वी प्रज्ञा Watch Video
X
मध्यप्रदेश के उज्जैन में 5 साल की मासूम के साथ घटी घटना को अभी 48 घंटे भी पूरे नहीं हुए थे कि अब राजधानी भोपाल में 9 साल की मासूम के साथ ज्याददती और फिर हत्या का एक ओर मामला सामने आया है।

भोपाल। मध्यप्रदेश के उज्जैन में 5 साल की मासूम के साथ घटी घटना को अभी 48 घंटे भी पूरे नहीं हुए थे कि अब राजधानी भोपाल में 9 साल की मासूम के साथ ज्याददती और फिर हत्या का एक ओर मामला सामने आया है।

कमला नगर थान क्षेत्र के नेहरु नगर स्थित IIFM के सामने मंडवा बस्ती के नाले में बच्ची का शव मिला है। घटना के बाद से लोगों में जर्बदस्त आक्रोश है। स्थानीय लोग प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। पुलिस की गश्त पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

घटना के जानकारी लगने के बाद नवनिर्वाचित सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह पीड़ित परिवार के घर पहुंची हैं। साध्वी प्रज्ञा सिंह ने घरवालों को सात्वनां दी है। प्रज्ञा सिंह ने पीड़ता परिजनों को आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करके सजा दिलाए जाने बात कही है। वहीं प्रज्ञा सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग स्थानीय प्रशासन से की है।

परिजनों के मुताबिक मृतक बच्ची रात 8 बजे से लापता थी। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि अगर समय रहते पुलिस ने उनकी बच्ची की खोज शुरू कर दी होती तो शायद उनकी बच्ची के साथ इतना बड़ा हादसा नहीं होता। हालांकि एक आरोपी की पुलिस ने पहचान कर ली है, घटना में एक से अधिक आरोपी शामिल हो सकते हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

सतना में जुड़वा भाइयों की हत्या मामले के बाद से प्रदेश में इस तरह की घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है। इस मामलें में अब मध्यप्रदेश राजनीति की गरमाने की आशंका है। हालांकि साध्वी प्रज्ञा सिंह ने पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात कर सधी हुई प्रतिक्रिया दी है।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story