मंडला में हादसा, नर्मदा नदी में डुबने से पांच बरातियों की मौत Watch Video

मंडला में हादसा, नर्मदा नदी में डुबने से पांच बरातियों की मौत Watch Video
X
मंडला जिले में एक नाव हादसे का शिकार हो गई जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाए और एक बच्चा शामिल है। बताया जा रहा है कि मंडला जिले के टिकरिया थाना क्षेत्र से एक बारात कल रात सिवनी जिले के बखारी आई थी।

मंडला। मंडला जिले में एक नाव हादसे का शिकार हो गई जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाए और एक बच्चा शामिल है। बताया जा रहा है कि मंडला जिले के टिकरिया थाना क्षेत्र से एक बारात कल रात सिवनी जिले के बखारी आई थी। गुरुवार को सुबह नाव से नर्मदा नदी पार कर बाराती वापस लौट रहे थे, तभी नाव असंतुलित होकर नदी में पलट गई, जिसमें नाव में सवार सभी बाराती डूब गए। इनमें पांच की डूबने से मौत हो गयी, जबकि छह लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। इस दुर्घटना में कलावतीबाई (35), लालतीबाई (32), धनियाबाई (50), बुद्धोबाई (40) और आठ वर्ष के एक बालक देशराज की मौत हो गयी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story