कांग्रेस नेता अजय सिंह के बिगड़े बोल, बीजेपी महिला सांसद को लेकर कही आपत्तिजनक बात

सीधी। कांग्रेस के दिग्गज नेता और विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का एक विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक संबोधन के दौरान बीजेपी सांसद रीति पाठक को 'माल' कहते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो सीधी का है। इसमें अजय सिंह एक सभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने जनता से कहा, 'रीति पाठक पिछले चुनाव में मोदी हवा में सांसद बन गईं, लेकिन सांसद बनने के बाद वे अपनों के बीच में लौट के नहीं आईं ना लौट के आएंगी. उनको आजमा चुके वह ठीक 'माल' नहीं हैं।
सांसद ने साधा निशाना -
अजय सिंह के इस बयान के सामने आने के बाद सियासी माहौल गर्माने लगा है। सांसद रीति पाठक का कहना है कि 'अजय सिंह बहन-बेटियों का सम्मान करना नहीं जानते, क्योंकि उन्हें उनके घर से संस्कार मिले ही नहीं हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS