बच्चा चोर समझ भीड़ ने मंदबुद्धि की कर दी पिटाई, एसपी ने दरियादिली दिखा खुद साफ की चोट

मध्यप्रदेश में मॉब लिचिंग के मामले कम होने की जगह लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। अब नया मामला एक बार फिर जबलपुर में सामने आया है जहां कुछ लोगों ने मंदबुद्धि व्यक्ति की सिर्फ इसलिए पिटाई कर दी क्योंकि उन्हें शक था कि वह बच्चा चोर है। वहीं जिले के एसपी ने दरियादिली दिखाते हुए स्वयं पीड़ित व्यक्ति की चोट साफ की।
सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को जबलपुर के ग्राम इमलिया मोड़ पर सैकड़ों की भीड़ ने एक मंदबुद्धि व्यक्ति की सिर्फ इसलिए पिटाई कर दी। क्योंकि किसी ने बच्चा चोर पीड़ित को बच्चा चोर कहकर अफवाह फैला दी थी। फिर क्या था लोगों ने आव देखा न तावा बिना सोचे समझे पीड़ित मंदबुद्धि की जमकर पिटाई कर दी।
मामला थाना अधारताल का बताया जा रहा है। जहां सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से पीड़ित को बचाया वहीं जांच करने पर सामने आया कि पीड़ित व्यक्ति मंदबुद्धि है। इसके बाद जिले के एसपी ने पीड़ित व्यक्ति के साथ दरियादिली दिखाते हुए खुद उसकी चोट साफ कर फस्र्ट एड किया। एसपी ने बच्चा चारे की अफवाह फैलानेेेे वाले के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS