आर्टिकल 370 हटाने पर पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने सरकार को दी बधाई, लद्दाख को लेकर कही ये बात

इंदौर। केंद्र सरकार ने आर्टिकल 370 हटा दिया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया है। इसके साथ ही लद्दाख को जम्मू से अलग कर केंद्र शासित राज्य बना दिया है। जिसके बाद लोगों की प्रतिक्रिया भी आनी शुरु हो गई है। पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने सरकार के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री और होम मिनिस्टर के द्वारा लिया गया निर्णय स्वागत योग्य है।
महाजन ने कहा कि लद्दाख को लेकर लिया गया निर्णय अति महत्वपूर्ण निर्णय है, लद्दाख जम्मू कश्मीर से कुछ भी मेल नहीं खाता है, लद्दाख के जनप्रतिनिधि हमेशा से उनकी समस्या अलग होने की बात कहते आए हैं। उन्होंने कहा कि लद्दाख को अलग करने से वहां के लोगों की सालों साल पुरानी मांगें पूरी हुई, अब जम्मू कश्मीर में शांति प्रस्ताव का मार्ग खुलेगा। महाजन ने कहा कि इस मामले में सभी दलों को सहयोग करना चाहिए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS