मॉब लिंचिंग: युवक को रस्सी बांध पहले सड़क पर घसीटा फिर की पिटाई, मुकदर्शक बने देखते रहे लोग

मध्यप्रदेश एक फिर मॉब लिचिंग का मामला सामने आया है। देवास जिले के इटावा आरके होटल के सामने कुछ लोगों एक युवक को बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मारपीट करने वाले लोगों को उनके घरों से उठा लिया। घटना उज्जैन रोड की बताई जा रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इटावा निवासी राजेश पवार के साथ 10-15 लोगों ने मारपीट की। पहले तो राजेश के हाथ पैरों को रस्सी से बांध दिया और फिर बीच सड़क पर रस्सी से घसीटते और मारते हुए ले जा रहे थे। राहगीरों द्वारा सूचना मिलने पर मौके पर जब पुलिस मौके पहुंची तो उनसे भी धक्कामुक्की। जिसके बाद एक्शन में आई पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर बुधवार रात आरोपितों के घर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर निकाला जुलूस, 15 के खिलाफ नामजद केस दर्ज। बताया जा पीड़ित युवक रुपए का फंड चलाने का काम करता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS