पहले अपहरण और फिर बलात्कार कर तस्करी करने वाला गैंग पुलिस की गिरफ्त में, एक महिला भी शामिल

पहले अपहरण और फिर बलात्कार कर तस्करी करने वाला गैंग पुलिस की गिरफ्त में, एक महिला भी शामिल
X
मध्यप्रदेश के उज्जैन महाकाल की नगरी में लड़कियों का अपहरण कर पहले बलात्कार और फिर उनकी तस्करी करने के मामले में रविवार को उज्जैन पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी।

मध्यप्रदेश के उज्जैन महाकाल की नगरी में लड़कियों का अपहरण कर पहले बलात्कार और फिर उनकी तस्करी करने के मामले में रविवार को उज्जैन पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी। पुलिस ने तस्करी करने वाले गैंग के मुख्य सदस्य स​मेत संरक्षण देने वाले तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गैंग में एक महिला भी शामिल है। वहीं वारदात में शामिल तीन बदमाश अभी भी फरार हैं। बता दें कुछ दिन पहले ही इस गैंग ने अशोक नगर से एक छात्रा का अपहरण किया था।

दरअसल, गत मंगलवार 9 जुलाई को अशोकनगर के सराय थाना क्षेत्र से 11वीं की छात्रा का रास्ता पूछने के बहाने चार लोगों ने अपहरण कर लिया था। छात्रा को अगवा कर बदमाश उज्जैन ले आए और इंदौर रोड स्थित अपने एक परिचित के यहां बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

छात्रा की अस्मत लूटने के बाद बदमाश उसे बेचने के लिए आगर ले जा रहे थे तभी मौका मिलते ही छात्रा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। छात्रा की आवाज सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे तो चारों आरोपी छात्रा को वहीं छोड़कर भाग गए। इसके बाद पीड़ित छात्रा ग्रामीणों की मदद से पुलिस के पास पहुंची। जिसके बाद से पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी।

जिसके बाद पुलिस ने रविवार को गैंग के मुख्य सदस्य समेत संरक्षण देने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक महिला आरोपी भी शामिल है। वहीं वारदात को अंजाम देने में शामिल तीन बदमाश अभी भी फरार हैं। जिनकी तलाश जारी है।

अशोक नगर पुलिस ने चारों बदमाशों पर 10,000 का इनाम भी रखा था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है पूछताछ में तस्करी करने वाली गैंग का विस्तृत रूप से खुलासा होने की संभावना है फिलहाल उज्जैन पुलिस ने अशोक नगर पुलिस को इस मामले की सूचना दे दी है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story