उज्जैन में महाकाल की पूजा के बाद प्रियंका का रोड शो शुरू, रतलाम और इंदौर में करेंगी सभा See Photo and Video

उज्जैन। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को दोपहर करीब 1.15 बजे इंदौर पहुंची। इंदौर पहुंचने के बाद वे उज्जैन के लिए रवाना गईं। उज्जैन में प्रियंका गांधी ने बाबा महाकाल की पूजा अर्चना की।
#WATCH Priyanka Gandhi Vadra & Chief Minister of Madhya Pradesh Kamal Nath offer prayers at Mahakaleshwar temple in Ujjain. pic.twitter.com/iqTGLP8cWf
— ANI (@ANI) May 13, 2019
निर्धारित समय के अनुसार देर से पहुंचने के कारण एसपीजी ने पहले प्रियंका के उज्जैन में होने वाले रोड शो को कैंसिल करने के लिए कहा था। लेकिन शहर के कांग्रेस नेताओं ने सीएम कमलनाथ से कहा कि यह इज्जत का सवाल है, रोड शो तो करवाना ही होगा। इसके बाद वे रोड शो करने के लिए मान गए।
उज्जैन में रोड शो के पहले महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने भगवान का पंचामृत पूजन किया। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ भी उनके साथ मौजूद रहे। इसके बाद महाकाल मंदिर के तोपखाना से शुरू होते हुए दौलतगंज, मालीपुरा, देवास गेट, चामुंडा माता से टॉवर चौक और तीन बत्ती पर समापन हो जाएगा।
इसके बाद शाम को इंदौर में प्रियंका गांधी रोड शो करेंगी। उनका रोड शो शाम 4.30 बजे राजमोहल्ला से प्रारंभ होगा जो मालगंज, नर्सिंह बाजार, बम्बई बाजार, गुरुद्वारा होते हुए राजवाड़ा पहुंचेगा। राजवाड़ा पर प्रियंका का भाषण होगा और वे यहां देवी अहिल्या बाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी करेंगी। रोड शो के बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।
प्रियंका के रोड शो के लिए पूरी तैयारी की जा चुकी है। लगभग 4 किलोमीटर का रोड शो होगा, इस पूरे क्षेत्र को कांग्रेसियों ने झंडे बैनरों से पाट दिया है। एसपीजी की टीम ने रोड शो का पूरा रूट चेक किया। कांग्रेस नेताओं को निर्देश दिए कि किसी भी स्वागत मंच पर बलून नहीं लगाया जाए। कोई भी आतिशबाजी नहीं करे। सुरक्षा की दृष्टि से ऐसा करना जरूरी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS