आठ साल की मासूम को रिश्तेदार ने बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार आरोपी को फांसी देने की ग्रामीण कर रहे मांग

दमोह। जिले के रनेह पुलिस थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक आठ साल की मासूम को उसके ही सगे रिश्तेदार ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। जिसके बाद गंभीर हालत में मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना के बाद ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी करते हुए आरोपी युवक को फांसी देने की मांग की है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ कर रही है।
घटना उस वक़्त हुई जब आठ वर्षीय मासूम बच्ची किसी शादी समारोह में गई थी और अपने भाई बहन के साथ सो रही थी। तभी आरोपी रिश्तेदार गिल्ली उर्फ राहुल (20) पिता लटोरा अहिरवार आया और मासूम को उठाकर सुनसान इलाके में ले गया जहां उसने मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना घटित की।
मासूम किसी तरह वहां से भागी और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन तुरंत ही थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। बुधवार को एसपी विवेक सिंह और एएसपी विवेक लाल भी घटना स्थल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। आरोपित पर धारा 376 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS