मध्यप्रदेश : यहां मिला करोड़ों कीमती दुर्लभ दोमुंहा सांप, नेपाल के रास्ते होती है तस्करी

मध्यप्रदेश : यहां मिला करोड़ों कीमती दुर्लभ दोमुंहा सांप, नेपाल के रास्ते होती है तस्करी
X
विदेशों में है इस सांप की भारी मांग

बड़वानी। जिले के सेंधवा में दुर्लभ प्रजाति का लाल साँप दिखा, जिसे लोगों ने पकड़कर वन विभाग को सौंप दिया है। वन विभाग ने उसे जंगल में छोड़ दिया है।

पकड़े गए सांप के बारे में इंटरनेट पर मिली जानकारी के अनुसार अंतराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करोड़ रूपए है। लाल रंग (red sand boa) के दो मुंह के सांप की यह प्रजाति दुर्लभ बताई जा रही है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सेंधवा रेंजर एमएस नोर्के ने बताया कि दो मुंह का लाल रंग का यह दुर्लभ प्रजाति का सांप है। पकड़े गए सांप की लंबाई 46 इंच है और तीन किलों के करीब वजन है।

लोगों ने काफी देर तक सांप को पकड़ने की नाकाम कोशिश की। इसके बाद क्षेत्र के बाउद्दीन शेख ने वन विभाग को सूचना दी। हालांकि वन अमले के आने के पहले लोगों ने नाले की ओर जा रहे दो मुंह के सांप को पकड़ लिया। तथा बाद मे लोगों ने सांप को वन अमले को सौंप दिया।

गौरतलब है कि इस प्रजाति का सांप रेतीली और पहाड़ी जमीन पर पाया जाता है। नेपाल के रास्ते इनकी तस्करी भी होती है। यह एक विषहीन सांप है। सुस्त रफ्तार की वजह से इसे आसानी से पकड़ा जा सकता है। अंधविश्वास की वजह से कई जगह लोग इसका मांस भी खाते हैं। इसकी मांग भारत में तो नहीं है, लेकिन विदेशों में बहुत अधिक है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story