Malegaon Blast Case : NIA कोर्ट में पेश हुईं प्रज्ञा ठाकुर, जज के सवालों का दिया ये जवाब

Malegaon Blast Case : NIA कोर्ट में पेश हुईं प्रज्ञा ठाकुर, जज के सवालों का दिया ये जवाब
X
भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर शुक्रवार को मालेगांव बम धमाके मामले में मुंबई में NIA अदालत में पेश हुईं। इस दौरान एनआईए के विशेष जज ने उनसे पूछा, 'अब तक जांच में सभी गवाहों ने कहा है कि 29 सितंबर 2008 को एक धमाका हुआ था जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी।

भोपाल। भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर शुक्रवार को मालेगांव बम धमाके मामले में मुंबई में NIA अदालत में पेश हुईं। इस दौरान एनआईए के विशेष जज ने उनसे पूछा, 'अब तक जांच में सभी गवाहों ने कहा है कि 29 सितंबर 2008 को एक धमाका हुआ था जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी। इस बारे में आपका क्या कहना है?' जिस पर उन्‍होंने जवाब दिया- 'मुझे नहीं पता।

जज ने एक अन्य सवाल में पूछा कि ''क्या आप बता सकते हैं अब तक कितने गवाहों की गवाही हुई है?'' इस पर साध्वी प्रज्ञा ने जवाब दिया कि ''मुझे नहीं पता''Malegaon blast case। बताया जाता है कि जज ने साध्वी से कई सवाल पूछे लेकिन उन्होंने किसी भी सवाल का सीधा जवाब नहीं दिया। बता दें कि साध्वी अभी जमानत पर बाहर है। हाल ही में उन्होंने भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को हराकर चुनाव जीता था।

बता दें कि प्रज्ञा ठाकुर को गुरुवार को कोर्ट में पेश होना था, लेकिन वह पहुंच नहीं सकी थीं। उनके वकील प्रशांत मागू ने गुरुवार को कोर्ट से कहा था कि वह हाई ब्लड प्रेशर से परेशान हैं और सफर नहीं कर सकतीं। हालांकि अदालत ने उन्हें एक दिन की मोहलत देते हुए शुक्रवार को पेश होने के लिए निर्देश दिया था।

सप्ताह में एक बार कोर्ट में पेश होने का आदेश - बता दें कि एनआईए कोर्ट ने ब्लास्ट के सभी आरोपियों को सप्ताह में कम से कम एक बार कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। प्रज्ञा फिलहाल स्वास्थ्य कारणों से जमानत पर बाहर हैं।

क्या था मालेगांव ब्लास्ट केस - मालेगांव में ब्लास्ट 29 सितंबर 2008 में हुआ था। इस ब्लास्ट में सात लोग मारे गए थे और 100 से अधिक लोग घायल हुए थे। प्रारंभ में घटना की जांच महाराष्ट्र पुलिस की एटीएस ने की थी। बाद में मामला जांच के लिए एनआईए को सौंप दिया गया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story