उमर सिंघार को लेकर मंत्री पीसी शर्मा ने कहा - प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं, मीडिया में बने रहने के लिए दिया बयान

उमर सिंघार को लेकर मंत्री पीसी शर्मा ने कहा - प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं, मीडिया में बने रहने के लिए दिया बयान
X
जनसपंर्क मंत्री पीसी शर्मा ने वन मंत्री उमर सिंघार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि सिंघार प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं। पिछले कुछ दिनों के घटनाक्रम के बाद वे पीछे हो गए थे।

भोपाल। जनसपंर्क मंत्री पीसी शर्मा ने वन मंत्री उमर सिंघार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि सिंघार प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं। पिछले कुछ दिनों के घटनाक्रम के बाद वे पीछे हो गए थे। अब फिर से बयान देकर वे चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने मीडिया में आने के लिए ऐसा किया है। पीसी शर्मा ने कहा कि कमलनाथ मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। अगर उन्हें कोई आपत्ति थी तो सीएम से बात करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की कार्यशैली पर सवाल उठाना गलत है। सरकार कमलनाथ ही चला रहे हैं।

क्या है मामला - वन मंत्री उमंग सिंघार ने दिग्विजय सिंह को लेकर ऐसा बयान दिया है जिसके बाद एमपी के सियासी गलियारों में खलबली मच गई है। उमंग सिंघार से जब पत्रकारों ने दिग्विजय सिंह द्वारा कमलनाथ सरकार के मंत्रियों को लिखी गई चिट्ठी से जुड़ा सवाल पूछा तो मंत्री उमंग सिंघार ने कहा कि माननीय दिग्विजय सिंह जी के बारे में सिर्फ यही कहूंगा कि पर्दे के पीछे से सरकार वही चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बात पार्टी के कार्यकर्ता से लेकर नेता तक सभी को पता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story