मध्यप्रदेश कांग्रेस-भाजपा में उठापटक शुरू, ये विधायक दे सकते हैं इस्तीफा, देखिए पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार को गिराने की पटकथा लिखी जा चुकी है। सीएम कमलनाथ भी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ सरकार बनाने में जुट गए हैं। कांग्रेस विधायक के इस्तीफे के बाद भाजपा के नेता भी पाला बदल रहे हैं।
मध्यप्रदेश के बदले सियासी घटनाक्रम के बाद चार विधायक इस्तीफा दे सकते हैं। जिसमें दो कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। जबकि दो विधायक भाजपा के खेमे के हैं। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस विधायक बिसाहूलाल सिंह, रघुराज कंसाना किसी भी वक्त इस्तीफा दे सकते हैं।
वहीं भारतीय जनता पार्टी के विधायक नारायण त्रिपाठी और शरद कौल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा कुछ और भाजपा विधायक भी कांग्रेस के संपर्क में हैं। सूत्रों के मुताबिक नारायण त्रिपाठी, शरद कौल के अलावा भाजपा विधायक संजय पाठक ने भी सीएम कमलनाथ से मुलाकात की है।
निर्दलीय विधायकों की भूमिका महत्वपूर्ण
मध्यप्रदेश के सियासी उठापटक में निर्दलीय विधायकों की भूमिका अहम है। निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा इस समय भाजपा खेमे में हैं। इसके अलावा बसपा विधायक फिलहाल पार्टी नेतृत्व के फैसले के आधार पर चलने की बात कह रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को समर्थन की बात कही है।
कमलनाथ सरकार फिलहाल सुरक्षित
कांग्रेस की कमलनाथ सरकार फिलहाल सुरक्षित नजर आ रही है। क्योंकि सदन में अभी 220 विधायक हैं। कांग्रेस के पास बहुमत के जरूरी आंकड़े 110 से चार विधायक अधिक हैं। ऐसे में कमलनाथ सरकार सुरक्षित हैं। यदि आठ विधायक इस्तीफा देते हैं और भाजपा का कोई विधायक इस्तीपा न दे तो बाजपा की सरकार बनेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS