MP: CAA का समर्थन करने पर BSP विधायक रामबाई सिंह पार्टी से निष्कासित, BSP सुप्रीमो मायावती ने की कार्रवाई

दमोह। पथरिया से BSP विधायक रामबाई सिंह को पार्टी से किया निष्कासित कर दिया गया है। CAA के समर्थन करने पर BSP विधायक पर निष्कासन की कार्यवाही गई है। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने विधायक को निष्कासित किया है। तथा इस संबंध में ट्वीट भी किया। हालांकि बसपा विधायक रामबाई ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। और मीडिया को धन्यवाद देकर घर से रवाना हो गई।
इस संबंध में बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि BSP की पथरिया विधायक श्रीमती रामबाई परिहार के विरुद्ध मायावती द्वारा निलंबन की कार्यवाही निश्चित ही दुर्भाग्यपूर्ण है। भारत सरकार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं बाबा साहेब की मंशा उनके आदेश का परिपालन किया है। पाकिस्तान-बांग्लादेश- अफगानिस्तान में अनुसूचित जाति एवं जन जाति वर्ग के साथ हो रहे अत्याचार की चिंता तत्कालीन पाकिस्तान के विधि मंत्री एवं समय समय पर अनेक रिपोर्टों के माध्यम से सामने आती रही है। जैसे-जैसे नेताओं नागरिको को CAA का सार्थक उद्देश्य समझ आ रहा है।वैसे वैसे नागरिक इस कानून के समर्थन में जुड़ते जा रहे है। कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने इस कानून का साम्प्रदायिक रंग देने का जो प्रयास किया वह अब विफल हो गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS