MP : पहला संजीवनी कोविड-19 वैन तैयार, वाहन से निकले बिना होगी संक्रमण की जांच

खजुराहो। मध्यप्रदेश में पहला संजीवनी कोविड-19 वैन तैयार कर लिया गया है। मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य कर्मी लगातार कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने के कारण कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं इसके अलावा बहुत सारे जगहों पर स्वास्थ्य कर्मियों पर हमले भी हुए हैं। इस पहल के बाद संजीवनी वाहन के द्वारा स्वास्थ्यकर्मी अब किसी भी कोरोना संदिग्ध की बिना उनके संपर्क में आए स्क्रीनिंग जांच करा पाएंगे।
स्वास्थ्यकर्मियों के संक्रमित होने और उन पर होने वाले हमलों को ध्यान में रखते हुए राजनगर प्रशासन द्वारा संजीवनी वाहन की नई पहल शुरू की गई, जो प्रदेश की पहली संजीवनी कोविड-19 वैन होगी। संजीवनी वाहन के द्वारा अब स्वास्थ्यकर्मी किसी भी क्षेत्र में अंदर तक जा पाएंगे और वाहन के बाहर निकले बिना किसी भी संदिग्ध का टेंपरेचर और बाकी सब जानकारी ले पाएंगे।
संजीवनी वाहन में बाहर से एक कैमरा और एक इंफ्रारेड टेंपरेचर सेंसर लगाया गया है जो संदिग्ध का फोटो लेगा और टेंपरेचर लेगा। उसके पश्चात यह जानकारी संजीवनी एप में भरी जाएगी।
संजीवनी एप द्वारा सभी संदिग्धों की जानकारी एकत्रित करी जाएगी और प्रशासन को भेजी जाएगी। संजीवनी वाहन से पीपीई किट की जरूरत नहीं रहेगी और कोरोना संक्रमण को भी रोका जाएगा। स्क्रीनिंग के समय वाहन के अंदर ही बैठे रहने के कारण संभावित हमले से भी स्वास्थ्यकर्मी
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS