साध्वी प्रज्ञा के बाद बीजेपी MLA उषा ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को बताया राष्ट्रवादी, कांग्रेस ने कहा - सोच उजागर हो रही है

इंदौर. साध्वी प्रज्ञा के बाद अब एक और बीजेपी नेत्री ने नाथू राम गोडसे को लेकर विवादित बयान दिया है। बुधवार को महू से भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे को राष्ट्रवादी बताया है। दरअसल इंदौर में देवी अहिल्या जन्मोत्सव समिति के कार्यक्रम में उषा ठाकुर ने गोडसे से संबंधित सवाल के जवाब में कहा, 'वे राष्ट्रवादी थे। कोई व्यक्ति जीवन भर देश की चिंता करता है। क्या परिस्थिति रही होगी जो उन्होंने यह निर्णय लिया यह तो वह ही जानता है।
कांग्रेस ने साधा निशाना - उषा ठाकुर के इस बयान का कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता निलाभ शुक्ला ने विरोध जताया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी विधायक उषा ठाकुर द्वारा नाथूराम गोडसे को राष्ट्रभक्त बताना बिल्कुल भी आश्चर्यजनक नहीं है, क्योंकि भाजपा की यह निंदनीय सोच समय-समय पर उजागर होती आई है।
साध्वी प्रज्ञा ने बताया था देशभक्त - इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान भोपाल से भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर ने एक चुनावी रैली के दौरान दिए बयान में गोडसे को राष्ट्रभक्त बताया था। प्रज्ञा ने कहा था कि गोडसे राष्ट्रभक्त थे, हैं और रहेंगे। उन्हें आतंकवादी कहने वाले पहले अपने गिरेबां में झांके।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS