सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना पड़ा महंगा, बीजेपी विधायक सहित 50 के खिलाफ केस दर्ज

सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना पड़ा महंगा, बीजेपी विधायक सहित 50 के खिलाफ केस दर्ज
X
। भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय सहित अन्य 50 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सभी पर धारा 188 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

इंदौर। भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय सहित अन्य 50 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सभी पर धारा 188 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। इसमें राजेश शिरोडकर, दिनेश गौड़, उमेश शर्मा, दीपिका नाचन, सुमित मिश्रा, संतोष सिंगारे, हरप्रीतसिंह बक्शी, विनोद खंडेलवाल, मोनू उर्फ अश्विनी और अंकित यादव भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार को भाजपा विधायक ने बिजली कटौती को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था और प्रदर्शन किया था।

क्या था पूरा मामला

बिजली कटौती को लेकर मंगलवार को राजबाड़ा पर भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने प्रदर्शन किया। आकाश विजयवर्गीय और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का मुखौटा पहनकर प्रदर्शन किया और उनका पुतला जलाया। बता दें कि सीएसपी बीएस परिहार के अनुसार कोर्ट के आदेशानुसार किसी भी प्रकार के धरना प्रदर्शन करने के लिए कलेक्टर द्वारा अनुमति लेना आवश्यक होता है। बगैर अनुमति के धरना प्रदर्शन करना कानूनन अपराध है। मंगलवार को भाजपा विधायक विजयवर्गीय के नेतृत्व में राजबाड़ा पर जो प्रदर्शन किया गया था उसकी अनुमति नहीं ली गई थी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story