कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को भेजा आख की दवा और च्यवनप्राश, कहा - शिवराज की मेमोरी कमजोर हो गई है

भोपाल। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भोपाल में शिवराज सिंह के विरोध को लेकर नया तरीका अपनाया है। आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह के लिए आंख की दवा, च्यवनप्राश और बादाम आदि भेजा है। उन्होंने कहा है कि शिवराज सिंह ने कर्ज माफी पर लोगों से झूठ बोला है। हम चाहते हैं कि वे लोगों को वास्तविकता बताएं लेकिन लगता है कि उनकी आंख की दृष्टि और मेमोरी कमजोर हो गई है। इसलिए हम उनके लिए ये सब भेज रहे हैं। बता दें कि प्रदेश में कर्ज माफी के नाम पर सियासत जारी है। एक तरफ सरकार जहां कर्ज माफी का दावा कर रही है वहीं दूसरी तरफ बीजेपी और शिवराज सिंह ने सरकार के दावे को खारिज करते हुए कहा है कि किसी भी किसान का कर्ज माफ नहीं किया गया है।
Bhopal: MP Congress workers are sending eye-drops, 'chyawanprash' & almonds to ex-CM SS Chouhan. Say, "He lies about farm loan waiver & state govt's others decisions. We wanted him to know the reality but it seems his eyesight&memory has weakened. We're sending this to cure him." pic.twitter.com/MkbjByYKv6
— ANI (@ANI) May 8, 2019
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS