मध्यप्रदेश : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया का इस्तीफा

मध्यप्रदेश : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया का इस्तीफा
X
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया ने इस्तीफा दे दिया है।

भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया ने इस्तीफा दे दिया है। लोकसभा चुनाव में बुरी तरह से हार के बाद उन्होंने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। दीपक बावरिया ने कहा है कि हमें हार की सामूहिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए, सिर्फ राहुल गांधी ही क्यों इस्तीफा देंगे। बावरिया राहुल गांधी के काफी करीबी माने जाते हैं।

2017 में उन्हें मध्यप्रदेश का प्रभारी बनाया गया था। लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफे का दौर शुरु हो गया है। इसके पहले राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने भी सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story