बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज, ये है मामला Watch Video

भोपाल। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। बैरागढ़ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान रामेश्वर शर्मा ने सिंधी समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। दरअसल, नवंबर 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान रामेश्वर शर्मा हुजूर सीट से चुनाव लड़ रहे थे। कांग्रेस ने इस सीट से एक सिंधी उम्मीदवार नरेश ज्ञानचंदानी को मैदान में उतारा था। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस के उम्मीदवार नरेश ज्ञानचंदानी को निशाना बनाते हुए सिंधी समाज पर अशोभनीय टिप्पणी की थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS