पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने कविता के माध्यम से छात्रों का बढ़ाया हौसला, लिखा - मेहनत कीजिये, सफलता आपके कदम चूमेगी

भोपाल. मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया। 10वीं में 61.32% और 12वीं में 72.37% परीक्षार्थी पास हुए। 10वीं में गगन दीक्षित और आयुष्मान ताम्रकार ने 499 अंकों ( 99.8%) के साथ टॉप किया है। वहीं 12वीं में कला संकाय में सिवनी की दृष्टि सनोडिया 479 अंक प्राप्त कर टॉप किया। विज्ञान गणित संकाय में अशोकनगर की आर्या जैन 486 अंक प्राप्त कर टॉप रहीं। वाणिज्य संकाय में भोपाल के विवेक गुप्ता 486 अंक प्राप्त कर टॉप पर रहे वहीं कृषि समूह में दमोह की प्रिया चौरसिया 481 अंक प्राप्त कर टॉप पर रहीं।
पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने कविता के माध्यम से बढ़ाया हौसला - परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कविता के माध्यम से छात्रों का हौसला बढ़ाया। शिवराज सिंह ने लिखा कि "मध्यप्रदेश बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए सभी विद्यार्थियों को मेरी ओर से शुभकामनाएँ! आप सभी ने साल भर काफी मेहनत की है, अब ज़रा मौज-मस्ती पर ध्यान दीजिये!
क्या हार में क्या जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं
— Chowkidar Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) May 15, 2019
कर्तव्य पथ पर जो मिला, यह भी सही, वह भी सही।
जब भी निराश होता हूँ, यह पंक्तियाँ याद कर लेता हूँ!
जो विद्यार्थी उत्तीर्ण न हो पाये, वे हताश या निराश न हों, इस बार नहीं तो अगली बार ही सही!
मेहनत कीजिये, सफलता आपके कदम चूमेगी!
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS