हार के बाद प्रहलाद टिपानिया का अपनी ही पार्टी पर आरोप , जमीनी कार्यकर्ताओं को तवज्जो नहीं देते बड़े कांग्रेसी नेता

हार के बाद प्रहलाद टिपानिया का अपनी ही पार्टी पर आरोप , जमीनी कार्यकर्ताओं को तवज्जो नहीं देते बड़े कांग्रेसी नेता
X
मध्य प्रदेश के देवास-शाजापुर (Dewas Shajapur) लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी ने अपनी हार का ठीकरा अपने ही पार्टी के बड़े नेताओं पर फोड़ दिया है। कांग्रेस उम्मीदवार प्रहलाद टिपानिया (Prahlad Tipanya) का आरोप है कि कांग्रेस में जमीनी कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर दिया जाता है

इंदौर। मध्य प्रदेश के देवास-शाजापुर (Dewas Shajapur) लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी ने अपनी हार का ठीकरा अपने ही पार्टी के बड़े नेताओं पर फोड़ दिया है। कांग्रेस उम्मीदवार प्रहलाद टिपानिया (Prahlad Tipanya) का आरोप है कि कांग्रेस में जमीनी कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर दिया जाता है और कांग्रेस संगठन सिर्फ कागजों में ही नजर आता है। पार्टी में समर्पित रूप से काम करने वाले कार्यकर्ताओं की कमी है। टिपानिया ने कहा कि कांग्रेस में जातिवादी मानसिकता के पदाधिकारी रिजर्व कैटेगरी अर्थात एससी-एसटी वर्ग के प्रत्याशी का सहयोग नहीं करते हैं। पार्टी के ऊंची जाति के नेता जमीनी कार्यकर्ताओं से मुलाकात तक नहीं करते। न ही उन्हें तवज्जो देते हैं।

बता दें कि कबीर पंथी भजन गायक पद्मश्री प्रहलाद टिपानिया देवास-शाजापुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे। भाजपा के महेन्द्र सिंह सोलंकी ने टिपानिया को 3 लाख 72 हजार 249 वोट से पराजित किया था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story