नौतपा खत्म होने के बाद भी कम नहीं हो रही है गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश इस समय भीषण गर्मी की मार झेल रहा है। नौपता खत्म होने के बाद भी लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। प्रदेश भर में तीव्र लू को देखते हुए मौसम विभाग ने सीजन में पहली बार रेड अलर्ट जारी किया है। गर्मी को देखते स्वास्थ्य विभाग ने भी एडवाइजरी की है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी में तापमान 45 डिग्री तक रहा । ग्वालियर-चंबल संभाग के कई जिलों में सुबह से लेकर शाम तक लू चल रही है। रविवार को अंचल में सबसे गर्म मुरैना व श्योपुर 47 डिग्री रहे। ग्वालियर में तापमान 46.8 डिग्री रहा। अशोकनगर, जबलपुर, टीकमगढ़, पन्ना, होशंगाबाद, भोपाल, विदिशा शाजापुर, आगर, रतलाम, शिवपुरी और ग्वालियर में लू चल रही है, इसकी अगले दो दिन तक भी चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी और लू से बचने की सलाह दी है।
गर्मी में खुद का कैसे रखें ख्याल :
- गर्मी में अधिक शुष्कता के कारण शरीर में जल की मात्रा कम हो जाती है। इसकी पूर्ति के लिए बार-बार जल और जलीय पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
- धनिए को पानी में भिगो लें फिर उसे अच्छी तरह मसल लें और छानकर उसमें थोड़ी सी शकर मिला लें। इसे पीने से गर्मियों में राहत मिलती है।
- इमली के बीज को पीसकर उसे पानी में घोलकर कपड़े से छान लें। इस पानी में शक्कर मिलाकर पीने से गर्मी में राहत मिलती है।
- जहां तक हो सके गर्मियों में विटामिन ए युक्त फ्रूस्टी जैसे ब्लैक ग्रेप्स, हरे पत्ते वाली वेजिटेबल्स, विटामिन सी से युक्त रसीले फ्रूट्स जैसे आम, खट्टे फ्रूट्स और नींबू पानी लेने चाहिए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS