MP: मुंबई ट्रेन धमाकों में शामिल आतंकी को MP एटीएस ने पकड़ा

बुरहानपुर। प्रतिबंधित संगठन आईएम (इंडियन मुजाहिद्दीन) मुंबई मॉड्यूल का सक्रिय आतंकी अजीज पिता मोहम्मद अकरम (40) निवासी बुरहानपुर को मध्य प्रदेश की एटीएस इकाई खंडवा ने गुरुवार दोपहर बुरहानपुर के पाला बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार किया। हालांकि स्थानीय पुलिस को कार्रवाई के बाद सूचना दी गई।
आरोपी अजीज अकरम की तलाश महाराष्ट्र की एटीएस को थी। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना एटीएस मुंबई के अपराध नंबर 4/2006 के तहत धारा 10, 13 विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम में प्रकरण दर्ज है। उक्त मामले में आरोपी 13 साल से फरार चल रहा था। मुंबई एटीएस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। सूत्रों के मुताबिक मुंबई बम धमाकों में आतंकी शामिल था। फंडिंग मुहैया कराने यानी स्लीपर सेल का सदस्य था अजीज अकरम।
मुंबई बम धमाकों में स्लीपर सेल में था आतंकी!
एटीएस की खंडवा इकाई ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर स्थानीय न्यायालय में पेश किया और मुंबई एटीएस को सूचना दी। फिलहाल आरोपी को इंदौर ले जाया गया है, यहां से उसे मुंबई एटीएस की टीम ले जाएगी आरोपी पर क्या मामला है, इस संबंध में एटीएस के अधिकारी खुलकर बात नहीं कर रहे हैं। लेकिन आरोपी अजीज अकरम प्रतिबंधित संगठन आईएम से पूर्व में लंबे समय से जुड़ा होने की बात सामने आई है। आरोपी बुरहानपुर में अपने एक रिश्तेदार के यहां रह रहा था। पुलिस मुख्यालय भोपाल में आरोपी की गिरफ्तारी संबंध में प्रेस नोट भी जारी किया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS