NEET Result 2019 का परिणाम घोषित, मध्यप्रदेश के राघव दुबे को देशभर में दसवां स्थान

भोपाल। NEET Result 2019: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) नीट रिजल्ट 2019 (NEET Result 2019) आज नतीजे घोषित हो गए हैं। मध्यप्रदेश के राघव दुबे ने दसवां स्थान पाया है। राघव होशंगाबाद के रहने वाले हैं। राघव दुबे के पिता हर्षित दुबे पेशे से सिविल इंजीनियर हैं। उनके बेटे राघव ने कोटा में रहकर मेडिकल की तैयारी की है। अभिषेक राजपूत ने 35वां स्थान मिला है। वहीं बेस्ट 20 फीमेल कैंडिडेट की लिस्ट में मध्यप्रदेश की कीर्ति अग्रवाल ने दूसरा स्थान पाया है। बता दें कि 2019 में मध्यप्रदेश से 53391 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, इसमें से 26773 ने क्वालिफाई किया। नीट 2018 में मध्यप्रदेश से 50.94 प्रतिशत परीक्षार्थी क्वालिफाई हुए थे, लेकिन इस बार 2019 में 50.15 विद्यार्थी ही क्वालिफाई हो पाए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS