फंदे से लटकती मिली नवविवाहिता की लाश, ससुरालियों पर गंभीर आरोप

X
By - Abhishek |3 April 2020 1:34 PM IST
पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। पढ़िए पूरी खबर-
नौगांव (छतरपुर)। एक नवविवाहिता की लाश फांसी के फंदे से लटकी मिली है। मृतिका के मायके पक्ष के लोगों ने मारपीट और दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
नौगांव थाना अंतर्गत ग्राम मुड़वारा में नवविवाहिता महिला धानी परिहार द्वारा आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। एक साल पहले ही धानी का विवाह हुआ था। मायके पक्ष के मारपीट और दहेज़ प्रताड़ना का आरोप लगाने के बाद पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS