माफियाओं से निपटने के लिए पुलिस को दी खुली छूटः कमलनाथ

माफियाओं से निपटने के लिए पुलिस को दी खुली छूटः कमलनाथ
X
कमलनाथ ने कहा- पुलिस ना दाएं देखे, ना बाएं देखे सीधे माफियाओं पर कार्रवाई करे

भोपाल। प्रदेश में इन दिनों रेत माफियाओं का मुद्दा गर्माया हुआ है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस आज इस मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश माफिया मुक्त राज्य बनेगा। उन्होंने कहा कि माफियाओं से निपटने के लिए पुलिस को खुली छूट दे दी गयी है। पुलिस ना दाएं देखे, ना बाएं देखे सीधे माफियाओं पर कार्रवाई करे। इसके साथ ही दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर मुख्य मंत्री कमलनाथ ने कहा कि वह दिल्ली जा रहे हैं। कांग्रेस प्रदर्शन कर प्रदेश और देश की जनता को बताएगी कि इस देश को किस अंधेरे में धकेला जा रहा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story