मध्यप्रदेश में पशु संजीवनी मुफ्त सेवा बंद , अब मवेशी के इलाज के लिए देने होंगे पैसे

मध्यप्रदेश में पशु संजीवनी मुफ्त सेवा बंद , अब मवेशी के इलाज के लिए देने होंगे पैसे
X
कमलनाथ सरकार ने पशु संजीवनी मुफ्त सेवा बंद करने का फैसला लिया है। अब मवेशी के इलाज के लिए मालिक को 100 रुपए देना होंगे। अब तक घर पहुंचकर दी जाने वाली यह सेवा नि:शुल्क (Free Service) थी।

भोपाल। कमलनाथ सरकार ने पशु संजीवनी मुफ्त सेवा बंद करने का फैसला लिया है। अब मवेशी के इलाज के लिए मालिक को 100 रुपए देना होंगे। अब तक घर पहुंचकर दी जाने वाली यह सेवा नि:शुल्क (Free Service) थी। इसको लेकर विभाग का कहना है कि कुछ लोग फर्जी कॉल करते थे, इस वजह से यह फैसला लिया गया है। बता दें कि इस योजना की शुरुआत पूर्व की शिवराज सरकार ने किया था। इसके तहत काल सेंटर के नंबर 1962 पर काॅल कर आकस्मिक और घर पहुंच पशु चिकित्सा सेवा शुरू की गई थी। इस सेवा के तहत प्रदेशभर में 313 वाहन चलाए जा रहे थे। इसमें पशु चिकित्सक और उनके सहायक तैनात रहते थे।

शुल्क इस प्रकार है-

गाय,भैंस,घोड़ा 100 रुपए प्रति पशु

भेड़,बकरी आदि 100 रुपए प्रति (10 पशु तक)

कुत्ता 100 रुपए प्रति पशु

कुक्कुट 100 रुपए प्रति (40 तक)

टीकाकरण शुल्क 100 रुपए प्रति (10 पशु तक)

शिवराज सिंह ने साधा निशाना -

पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने सरकार के फैसले पर निशाना साधा है। शिवराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि " कमलनाथ सरकार ने फिर एक शर्मनाक कदम उठाया है। मुफ्त पशु संजीवनी योजना में फीस का प्रावधान कर पशुपालकों,गौ माता व अन्य बेजुबान जानवरों के साथ भी अन्याय किया है। इलाज के अभाव में कई बेजुबान असमय मारे जाएंगे। ऐसी बेशर्म सरकार जिसे बेजुबानों का भी दर्द नहीं दिखाई दिया।




और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story