बर्खास्तगी के बाद बदली सिंधिया के समर्थक मंत्रियों के बंगले की तस्वीर

बर्खास्तगी के बाद बदली सिंधिया के समर्थक मंत्रियों के बंगले की तस्वीर
X
दरअसल बंगले के बाहर लगी नेमप्लेट पर मंत्री के ऊपर सफेद पट्टी लगा दी गई है। मंत्री पद से बर्खास्तगी के बाद अब ये सिर्फ विधायक रह गए हैं। पढ़िए पूरी खबर-

भोपाल। ज्योतिरादित्य सिंधिया के 6 समर्थक मंत्रियों को बर्खास्त करने के बाद उनके बंगले की तस्वीर बदली नजर आ रही है। दरअसल बंगले के बाहर लगी नेमप्लेट पर मंत्री के ऊपर सफेद पट्टी लगा दी गई है। मंत्री पद से बर्खास्तगी के बाद अब ये सिर्फ विधायक रह गए हैं।

मुख्यमंत्री कमलनाथ की सिफारिश के बाद तुलसी सिलावट, इमरती देवी, प्रद्युमन सिंह तोमर, महेंद्र सिंह सिसोदिया, गोविंद सिंह राजपूत और प्रभु राम चौधरी को राज्यपाल ने बर्खास्त कर दिया था। हालांकि बर्खास्तगी के बाद भी बंगले अभी इन्हीं विधायकों के नाम पर आवंटित हैं।



Tags

Next Story