यहां से जिस्मफरोशी अब नेस्तनाबूत, पुलिस ने दर्जनभर अड्डों पर चलाया बुलडोजर

यहां से जिस्मफरोशी अब नेस्तनाबूत, पुलिस ने दर्जनभर अड्डों पर चलाया बुलडोजर
X
मंदसौर के मुख्यमार्ग के किनारे बेखौफ तरीके से चल रहा था देह का धंधा

मंदसौर। मंदसौर जिले में मुख्य मार्ग के किनारे चल रहे देह व्यापार के अड्डों पर पुलिस प्रशासन ने आज बुलडोजर चलाया। अचानक हुई पुलिस की इस कार्रवाई को कमलनाथ सरकार के एक्शन प्लान का हिस्सा माना जा रहा है।

मंदसौर पुलिस अधीक्षक हितेश चौधरी के निर्देश पर मल्हारगढ़ थाना प्रभारी दिलीप राजोरिया ने राजस्व अमले के साथ मौके पर पहुंचकर फोरलेन रोड के किनारे चल रहे देह व्यापार के स्थाई एवं अस्थाई अड्डों का सीमांकन किया।

उसके बाद लगभग 1 दर्जन अस्थाई अड्डों को पूर्ण रूप से ध्वस्त किया गया। साथ ही पक्के अड्डों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। क्षेत्र के ग्रामीणों का मानना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों से अंकुश लगेगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story