ड्यूटी पास होने के बावजूद पुलिसकर्मी ने की पिटाई, MPEB का कर्मचारी लहूलुहान

X
By - Abhishek |7 April 2020 1:38 PM IST
ड्यूटी पास होने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने मुंह पर लाठी मार दी। पढ़िए पूरी खबर-
इंदौर। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। हालांकि आवश्यक सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों को ड्यूटी करने की अनुमति दी गई है वहीं पुलिस को भी उनके काम में खलल न डालने और उन्हें परेशान न करने के निर्देश दिए गये हैं। इसी बीच इंदौर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एमपीईबी का एक कर्मचारी पुलिस की अनावश्यक सख्ती का शिकार हो गया।
यह घटना चन्दन नगर थाना क्षेत्र की है, जहां एमपीईबी के एक कर्मचारी के पास ड्यूटी पास होने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने मुंह पर लाठी मार दी। इस दौरान एमपीईबी कर्मचारी लहूलुहान हो गया।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS