विधायकों की सूची से हटा प्रह्लाद लोधी का नाम, अकाउंट भी किया गया ब्लॉक

विधायकों की सूची से हटा प्रह्लाद लोधी का नाम, अकाउंट भी किया गया ब्लॉक
X
विधानसभा सचिवालय ने विधायकों की सूची से प्रह्लाद लोधी का नाम हटा दिया है। लोधी का अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है। इसके साथ ही नए सत्र की सूचना भी प्रह्लाद लोधी को नहीं दी गई है।

भोपाल। विधानसभा सचिवालय ने विधायकों की सूची से प्रह्लाद लोधी का नाम हटा दिया है। लोधी का अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है। इसके साथ ही नए सत्र की सूचना भी प्रह्लाद लोधी को नहीं दी गई है। उन्हें सवाल पूछने की भी अनुमति नहीं दी गई है। इसके साथ ही लोधी से सभी सुविधाएं वापस ली जाएंगी।

बता दें कि पवई से भाजपा विधायक लोधी को तहसीलदार से पिटाई मामले में स्पेशल कोर्ट द्वारा दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने 2 नवंबर को लोधी की सदस्यता समाप्त कर चुनाव आयोग को सीट रिक्त होने की सूचना भेज दी थी। हालांकि लोधी को हाईकोर्ट से राहत मिली हुई है। बता दें कि इस मामले को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर सियासी षड़यंत्र का आरोप लगाया है। बीजेपी ने कहा है कि कांग्रेस विधायकों की संख्या घटाने के लिए ऐसा कर रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story