भोपाल को दो भागों में बांटने का प्रस्ताव तैयार, शिवराज सिंह ने कहा - भोपाल एक था और एक ही रहेगा

भोपाल। भोपाल शहर को दो हिस्सों में बांटने को लेकर कलेक्टर ने सोमवार को ड्राफ्ट जारी कर दिया। इस पर दावे आपत्तियों के लिए 7 दिन का वक्त दिया गया है। उसके बाद इस मसौदे को सरकार के पास भेजा जाएगा। सरकार की मंजूरी के बाद ये राज्यपाल के पास जाएगा। राज्यपाल की मंजूरी के बाद दो निकायों के गठन की आखिरी अधिसूचना जारी होगी। जिसके मुताबिक भोपाल शहर दो भागों में (भोपाल ईस्ट और भोपाल वेस्ट) के रुप में बंट जाएगा।
जिसके तहत भोपाल ईस्ट के नाम से प्रस्तावित नगर निगम में 31 वार्ड होंगे। इसमें कोलार, बावड़िया, मिसरोद, बागमुगालिया, कटारा, भेल, अयोध्या नगर, भानपुर और करोंद का इलाका शामिल किया गया है। बीजेपी ने इस मसौदे का विरोध किया है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा है कि वोट बैंक के लिए भोपाल को बांटा जा रहा है, भोपाल एक था और एक ही रहेगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS