बड़ी खबर : व्यापमं घोटाला मामले में सजा का ऐलान, मुख्य आरोपी को 10 साल की सजा

बड़ी खबर : व्यापमं घोटाला मामले में सजा का ऐलान, मुख्य आरोपी को 10 साल की सजा
X
व्यापमं घोटाला मामले में सजा का ऐलान हो गया है। मुख्य आरोपी को 10 साल की सजा सुनाई गई है। जबकि 30 अन्य दोषियों को सात - सात साल की सजा सुनाई गई है।

भोपाल। व्यापमं घोटाला मामले में सजा का ऐलान हो गया है। मुख्य आरोपी प्रदीप त्यागी को 10 साल की सजा सुनाई गई है। जबकि 30 अन्य दोषियों को सात - सात साल की सजा सुनाई गई है। बता दें कि 2013 के दौरान आयोजित पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा मामले में सीबीआई अदालत ने गुरुवार को 31 लोगों को दोषी करार दिया था। 2013 में हुई पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी पर एफआईआर दर्ज होने के कुछ समय बाद, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर व्यापमं से जुड़े मामलों की जांच एसटीएफ से लेकर, सीबीआई को सौंप दी गई थी। अब इस मामले में सजा का ऐलान किया गया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story