ब्रह्माकुमारीज की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी का निधन, 3:30 बजे होगा अंतिम संस्कार

आबू रोड। महिलाओं द्वारा संचालित दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक संगठन ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका तथा स्वच्छ भारत मिशन ब्रांड अम्बेसडर राजयोगिनी दादी जानकी का 104 वर्ष की उम्र में देहावसान हो गया। माउण्ट आबू के ग्लोबल हास्पिटल में 27 मार्च को सुबह 2 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें पिछले दो महीने से सांस तथा पेट की तकलीफ थी, जिसका इलाज चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार ब्रह्माकुमारीज के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन में सम्मेलन सभागार के सामने ग्राउंड में दोपहर 3:30 बजे होगा।
रायजोगिनी दादी जानकी ने पूरे विश्व में मन, आत्मा की स्वच्छता के साथ बाहरी स्वच्छता के लिए अनोखा कार्य किया। जिसके लिए भारत सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड अम्बेसडर बनाया था। दादी जानकी के देहावसान की खबर सुनते ही देश विदेश के संस्था के अनुयाईयों ने भावभीनी के लिए योग साधना प्रारम्भ कर दी है। उनके पार्थिव शरीर को माउण्ट आबू से आबू रोड के शांतिवन लाया जायेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS